हरेली में माता के दर्शन के लिए गया था परिवार, बीच रास्ते आई मुसीबत, भारी बारिश से नाली में बही कार, 3 साल का बच्चा लापता रेस्क्यू कार्य जारी

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक औसत बारिश 500 मि.मी के आंकड़े को पार कर चुकी है. कई जगह खेती-किसानी के लिए राहत हो लेकिन कई जगह ये आफत भी बनती जा रही है. बिलासपुर जिले के सीपत थाना इलाके में भी एक कार नाले में बह गई. इसमें छोटे बच्चे समेत 9 लोग सवार थे.

किसी तरह 8 लोग तो बचाए गए लेकिन छोटा बच्चा कार समेत बह गया. जिसकी तलाश की जा रही है.हरेली पर मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे: दरअसल हरेली पर्व पर माता शक्ति दाई मंदिर उच्चभट्ठी से परिवार दर्शन कर लौट रहा था. ग्राम खम्हरिया के रहने वाले मोहनलाल साहू अपनी पत्नी, बच्चों और रिश्तेदारों के साथ कार में सवार था.

इसी दौरान झलमला गांव के तुंगन नाला पुल पर करीब 3 फीट पानी बह रहा था. कार मोहन चला रहा था. पुल पार करते वक्त कार पानी के तेज बहाव में करीब 60 फीट दूर बह गई. हालांकि बारिश करने के बाद अब बचाव कार्य में तेजी लाई गई है और उम्मीद है कि जल्द ही बच्चे का भी पता चल जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles