हर-हर महादेव बोलकर युवक ने लगाई छलांग,आत्महत्या का कारण अज्ञात…

कोतवाली थाना क्षेत्र के महमरा एनीकेट में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शंकर नगर बुद्ध बिहार गली निवासी 32 वर्षीय आकाश ताम्रकार ने शिवनाथ नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने छलांग लगाने से पहले दो बार जोर से हर-हर महादेव का उद्घोष किया और फिर गहरी लहरों में समा गया। यह पूरा वाकया वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस आरक्षक और मछुआरे नदी में उतरे और युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण काफी मशक्कत के बाद ही शव को बाहर निकाला जा सका। तब तक देर हो चुकी थी। आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने आकाश को समझाने की कोशिश की, मगर वह किसी की बात नहीं मान रहा था और लगातार “हर-हर महादेव” का उच्चारण करता रहा।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की वजह सामने आ सके। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और लोग यह समझ नहीं पा रहे कि आखिर आकाश ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles