हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को शाम छह बजे चकरभाठा बाजार चौक से एयरपोर्ट तक किया झुनझुना प्रदर्शन।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को शाम छह बजे चकरभाठा बाजार चौक से एयरपोर्ट तक झुनझुना प्रदर्शन किया जाएगा। झुनझुना प्रदर्शन के माध्यम से समिति केंद्र और राज्य सरकार को यह संदेश देगी कि बिलासपुर अंचलवासियों को बच्चा समझकर हवाई सुविधा के नाम पर झुनझुना थमा रही है। समिति ने आरोप लगाया है कि बीते पांच वर्ष से की जा रही अधिकांश मांगें आजतक पूरी नहीं की गई है। पांच साल पहले फोर सी कैटेगरी एयरपोर्ट और महानगरों तक सीधी उड़ान के लिए शुरू किए गए आंदोलन के बाद भी ये दो प्रमुख मांग पूरी नहीं हो पाई है। सेना के कब्जे से जमीन वापसी का काम भी अब तक अधूरा है। महानगरों तक सीधी उड़ान के नाम पर केवल सप्ताह में दो दिन कोलकाता और दिल्ली की सुविधा दी जा रही है। नाइट लैंडिंग और नया टर्मिनल भवन भी आज तक नहीं बन पाया है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति द्वारा सेना से जमीन वापसी में हो रहे विलंब, फोर सी एयरपोर्ट की डीपीआर अब तक नहीं बनाये जाने व महानगरों तक सप्ताह में पूरे दिन सीधी उड़ान की मांग पर जोर देने प्रदर्शन किया जाएगा।बताया जा रहा है यहां टैक्सी, कैंटीन, टायलेट जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। आए दिन फ्लाइट कैंसिल कर दी जाती है या फिर डायवर्ट कर दिया जाता है।अभी भी केवल मंगलवार और गुरुवार को ही बिलासपुर से दिल्ली और कोलकाता फ्लाइट उपलब्ध है। जबलपुर, प्रयागराज, जगदलपुर आदि किसी भी शहर के लिए फ्लाइट की बुकिंग नहीं हो रही है। समिति ने कहा कि इससे साफ़ है की अभी भी फ्लाइट का चलना निश्चित नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles