
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बेलतरा और सुकलकारी क्षेत्र में लगातार हो रही गायों की मौत पर स्वतः संज्ञान लिया है। अदालत ने इसे जनहित याचिका के रूप में दर्ज कर राज्य प्रशासन और पशुपालन विभाग से रिपोर्ट मांगी है।मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने कहा कि यह प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर उदाहरण है। अदालत ने विभाग के प्रमुख सचिव को व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने का निर्देश दिया है।न्यायालय ने कहा कि जब सरकार गौ संरक्षण योजनाएं चला रही है, तब ऐसी घटनाएं “मानवीय संवेदनाओं पर प्रहार” हैं। मामले की अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को होगी।


