हास्य कवि डॉ. दुबे की अंतिम कृति का विमोचन,सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

रायपुर :- रायपुर के मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की जयंती पर उनकी अंतिम काव्य कृति मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. दुबे ने छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को देश-विदेश में पहचान दिलाई। वे हास्य कवि होते हुए भी अपने शब्दों से समाज को गहरे संदेश देते थे। उनकी अनुपस्थिति साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें छत्तीसगढ़ी साहित्य, लोकसंस्कृति और सामाजिक चेतना का प्रखर प्रतिनिधि बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. दुबे की रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।कार्यक्रम में धरसीवां विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने आलेख पाठ किया और श्रीमती शशि दुबे ने आभार जताया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद विजय बघेल, साहित्यकार और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles