हिंदू नववर्ष के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था सशक्त, चौक चौराहों से मार्ग डायवर्ट करने की व्यवस्था अपनाएगी बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस।

अप्रैल की सुबह से ही हिंदू नव वर्ष के दौरान शहर में जगह-जगह विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। नव वर्ष के दौरान जहां चौक चौराहा गली मोहल्लों मैं विभिन्न आयोजन होंगे तो वहीं भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जो पूरे शहर भर में भ्रमण करेगी। इस दौरान बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चौक चौबंद करने के साथ ही मार्ग को भी डायवर्ट किया है।

ट्रेफिक एडिशनल एसपी नीरज चन्द्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में हिन्दू नववर्ष और नवरात्र के दौरान होने वाले आयोजन के मद्दे नजर मार्ग डायवर्शन किया गया है। शोभायात्रा के दौरान शहरी क्षेत्रों के आयोजन स्थलों पर भारी वाहनों, चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक होगी। इसके साथ ही एएसपी ट्रेफिक ने मार्ग डायवर्शन के साथ रोड मैप की विस्तृत जानकारी साझा की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles