हेवेन्स पार्क बार बना नशे का अखाड़ा, सड़क तक फैला हंगामा देर रात बवाल, नशे में चूर युवकों ने राहगीरों को बनाया निशाना

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित हेवेन्स पार्क बार में शनिवार देर रात फिर नशे का बवाल फूटा। रात करीब 1:30 बजे बार से बाहर निकले युवकों में कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। नशे में चूर युवकों ने सड़क पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया, जिससे अग्रसेन चौक से पुराने बस स्टैंड तक अफरा-तफरी फैल गई। लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए रास्ता बदलने पर मजबूर हो गए।सूचना मिलने के बाद भी सिविल लाइन पुलिस ने इस ओर ध्यान नही दिया।और तो औऱ कंट्रोल रूम का कॉल भी डायवर्ट होता रहा।देर रात तक खुले बार ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए,जहां नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए देर रात तक शराब परोसी जाती रही।हम आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हेवेन्स पार्क बार में बवाल हुआ हो, पहले भी यहां मारपीट, नशाखोरी और हंगामे की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन न पुलिस सख्त है, न प्रशासन जागरूक। देर रात खुले बार, बेखौफ भीड़ और बेपरवाह पुलिस शहर की शांति के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं।हालांकि इस संबंध में थाना सिविल लाइन टी आई एस आर साहू ने कहा है कि मामले में शिकायत के बाद सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles