Homeहमर बिलासपुरहैप्पी स्ट्रीट अव्यवस्था: साज सज्जा और आकर्षण का केंद्र वाटर फाउंटेन में...

हैप्पी स्ट्रीट अव्यवस्था: साज सज्जा और आकर्षण का केंद्र वाटर फाउंटेन में रोजाना नहाते हैं बच्चों के साथ पुरुष और महिलाएं।

जहां एक तरफ बिलासपुर को स्मार्ट सिटी के तर्ज पर संवारने का कार्य चल रहा है। वही सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से पार्क बनाए गए हैं। ताकि लोगों को एक सुंदर वातावरण मिले लेकिन बिलासपुर के शनिचरी के पास स्थित हैप्पी स्ट्रीट में अव्यवस्था नजर आ रही है। जहां हैप्पी स्ट्रीट को लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए सजाया गया है। लेकिन यहां फाउंटेन में छोटे बच्चे से लेकर बड़े महिला और पुरुष नहाते नजर आ रहे हैं। इन लोगो ने इसे अपनी दिनचर्या बना लिया है। लोग यहां पर श फाउंटेन में नहाते नजर आ रहे हैं। केवल शहर को स्मार्ट बनने से कुछ नहीं होगा, यहां के लोगों को भी अनुशासित बनाना होगा। शहर को संवारने के उद्देश्य से चौपाटी और फाउंटेन बनाए गए हैं लेकिन लोगों ने इन्हें स्विमिंग पूल समझ लिया है। गर्मी के इस मौसम में आसपास के लोग फाउंटेन में नहाने चले आते हैं जो यहां की छवि बदरंग कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments