हैरीयर कार से बछड़े को कुचला, आरोपी गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, कार जब्त

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नारियल कोठी रोड पर एक बेजुबान गाय के बछड़े को तेज रफ्तार कार से कुचलने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जितेन्द्र कुशवाहा (उम्र 37 वर्ष), निवासी दयालबंद अटल आवास के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी कार सीजी 10 बीपी 9908 हैरियर को जब्त कर लिया है।10 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास तेज रफ्तार काली हैरियर कार ने लापरवाही पूर्वक एक गाय के बछड़े को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रार्थी मोहित यादव की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर की सूचना पर आरोपी तक पहुंच बनाई गई।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जितेन्द्र कुशवाहा को दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles