23.5 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

होली के जश्न में हमला, जातिसूचक गालियों के साथ मारपीट, महिलाओं-बच्चों पर भी हमला…

ग्राम भरनी के सूर्यवंशी मोहल्ले में होली के जश्न के दौरान यादव समाज के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों, रॉड, ईंट और बोतल से हमला कर दिया। आरोप है कि त्रिभुवन, रवि, संतोष, नित्तु, संजय, अतुल यादव और नवीन उपाध्याय ने जातिसूचक गालियां देते हुए महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा।थाने जाने के दौरान संजय यादव ने रास्ते में रोककर धमकाया और वाहन में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान एक बच्चे को गंभीर चोट आई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों को लाठी-डंडों से हमला करते और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते देखा जा सकता है।इस घटना के विरोध में भरनी के सूर्यवंशी समाज के 100 से ज्यादा पुरुष और महिलाएं सरकंडा अजाक थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।अजाक थाना के एसआई एस.के. पांडेय ने बताया कि सकरी थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। साथ ही, पीड़ितों की मांगों से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles