⏺️ थाना कोटा पुलिस टीम द्वारा साइकिल चोर के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार⏺️

✴️ थाना कोटा✴️
अपराध क्रमांक- 63/24
धारा-457,380,411,34 भा.द.वी.

⏺️ थाना कोटा पुलिस टीम द्वारा साइकिल चोर के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

⏺️ आरोपी के कब्जे से 01 और रेंजर साइकिल जप्त कुल 11 नग रेंजर साइकिल कीमती ₹65000 ।

नाम आरोपी:-
(1) हीरा सिंह नेताम पिता मुकुंद उम्र 48 साल साकिन पेंडरी थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर(छ.ग.)

⏩⏩ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके अंतर्गत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस.नवरंग के नेतृत्व में कोटा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 22.01.2024 को साइकिल चोर के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर 01 और चोरी की रेंजर साइकिल जप्त किया गया।

विवरण- प्रार्थी नरेंद्र कुमार भारती साकिन डाकबंगला कोटा थाना कोटा दिनांक 19.01.2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की मेरे नाती का रेंजर साइकिल को दिनांक 13.01.2024 के रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पूर्व में भी रेंजर साइकिल चोरी होने की मोबाइल के माध्यम से मौखिक शिकायत थाना प्रभारी कोटा को मिल रहा था जिसके परिप्रेक्ष्य में थाना प्रभारी कोटा द्वारा पुलिस टीम बनाकर थाना कोटा क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी जा रही थी, मुखबिर से सूचना के आधार पर दिनांक 20.01.2024 को ग्राम भरारी के संजय दास मानिकपुरी तथा ग्राम नेवरा के बलिराम खांडे को गिरफ्तार किया गया था मुख्य आरोपी फरार था। जिसे आज दिनांक 22.01.2024 को 01 और चोरी के सायकल सहित गिरफ्तार किया गया।आरोपीगणों के कब्जे से कुल 11 नग रेंजर साइकिल अनुमानित कीमत₹65000 को पृथक-पृथक जप्त किया गया है। मामले के मुख्य आरोपी हीरा सिंह नेताम को आज दिनांक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

⏩⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक टी.एस. नवरंग, सउनि ओंकार बंजारे, आरक्षक संजय कश्यप, खेंमंत पाल का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles