⏺️ थाना कोटा पुलिस टीम द्वारा मारपीट,लुट कर फरार 02 आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार⏺️ आरोपियों की कब्जे से एक नग एप्पल मोबाइल एवं मोटर साइकिल,1000 रुपए जप्त

✴️ थाना कोटा✴️

⏺️ थाना कोटा पुलिस टीम द्वारा मारपीट,लुट कर फरार 02 आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

⏺️ आरोपियों की कब्जे से एक नग एप्पल मोबाइल एवं मोटर साइकिल,1000 रुपए जप्त

⏺️ गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल

नाम आरोपीगण:-
(1) प्रकाश सिंह उर्फ भुन्नु ठाकुर उम्र 20 साल साकिन मौहारखार कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर(छ.ग.)

(2) *मनोज उर्फ चंदू निषाद पिता पीहू निषाद उम्र 23 साल साकिन फिरंगीपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर(छ.ग.)* 

⏩⏩ श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा मारपीट कर लूट किये जाने वाले आरोपीगणों को त्वरित गिरफ्तार करने निर्देशित किए जाने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल की मार्गदर्शन में एवं थाना कोटा के थाना प्रभारी टी.एस. नवरंग के नेतृत्व में मारपीट कर लूट करने वाले आरोपीगणो को आज दिनांक 16.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी निकेश साहू पिता संतोष साहू उम्र 22 साल साकिन चिंगराजपारा बिलासपुर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर दिनांक 07.01.2024 के दोपहर 3:00 बजे अपने साथी भूपेंद्र कौशिक, मुकेश सूर्यवंशी, दीपक यादव, हर्ष देवांगन, के साथ कोरीडेम कोटा घूमने गए थे कोरीडेम घूमने के बाद शाम को सभी लोग कार से वापस घर बिलासपुर जाने के लिए निकले थे। कि शाम रात्रि करीबन 7:00 बजे हनी बी रिसोर्ट में रोड के पास कार खराब हो गया। कार के पास खड़े हुए थे,आपस में बात कर रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल में तीन अज्ञात व्यक्ति एवं उनके अन्य साथी मोटरसाइकिल से आए और प्रार्थी एवं उनके दोस्तों को यहां क्यों खड़े हो कहते हुए मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर कार में रखे जैक राड व हाथ मुक्का से में मारपीट कर जेब में रखे एप्पल मोबाइल एवं रुपए को लूट कर भाग गए। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कोटा द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल फरार आरोपीगणों की पतातलाश हेतु पुलिस टीम लगाई गई। दौरान पता तलाश के आज दिनांक को मुखबिर के निशानदेही पर संदेहीयों से पूछताछ दौरान उक्त आरोपीगणों द्वारा अपराध कबूल किए जाने पर एवं एप्पल का मोबाइल व घटना मे प्रउक्त मोटर साइकिल,लुट का रकम ₹1000 पेश करने पर वजह सबूत के आधार पर उक्त आरोपीगणों को विधिवत‌् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

⏩⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोटा टी.एस.नवरंग , सउनि ओमकार बंजारे, आरक्षक भोप साहू , संजय श्याम, सुनील पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles