Homeहमर बिलासपुर थाना कोनी द्वारा अवैध शराब रखने व ब्रिकी करने पर बड़ी...

 थाना कोनी द्वारा अवैध शराब रखने व ब्रिकी करने पर बड़ी कार्यवाही आरोपी के कब्जे से करीबन 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

थाना कोनी जिला बिलासपुर(छ.ग.)

 थाना कोनी द्वारा अवैध शराब रखने व ब्रिकी करने पर बड़ी कार्यवाही
 आरोपी के कब्जे से करीबन 42 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

नाम आरोपीः- तीजराम यादव उर्फ गोंदू यादव पिता बुद्धू यादव उम्र 40 वर्ष साकिन मोहारपारा ग्राम निरतू थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)

विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाई के विरुद्ध विशेष अभियान (निजात) चलाकर अधिक-से अधिक कार्यवाही करने हुते आदेशित किया गया था, जिसके परिपालन में श्रीमान अ.पु.अ., शहर, श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, श्रीमान न.पु.अ. कोतवाली, श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोनी, निरीक्षक पौरूष पुर्रे के कुशल नेतृत्व में थाना कोनी क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी गई थी, मुखबिर सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के दबिश देकर आरोपी तीजराम यादव उर्फ गोंदू यादव के कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक के 03 जरिकेन मे भरी हुई 14-14 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 42 लीटर कच्ची महुआ शराब, को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments