. 🌹महाबैठक व सम्मान समारोह🌹
मान. जनप्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रबुद्धजनों का
एवं
पूज्य श्री AR सूर्यवंशी सर के IRS अवार्ड होकर पदोन्नति पर “विशेष सम्मान एवं अभिनंदन समारोह
दि.9.12.23 शनि. संध्या 4बजे,सूर्यांश धाम
——-00🌸00—–
पूज्यगण समाज
सादर प्रणाम
जय सूर्यांश
पूज्यगण समाज आप सभी को पूज्य भाव से विदित हो कि “अंतर्राष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव 2023” के सघन और द्रुतगति से तैयारी चल रही है एवं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पूज्य महापुरुषों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रबुद्धजनों का गरिमामयी आगमन सूर्यांश धाम के पवित्र प्रांगण में महामहोत्सव के दौरान होने वाला है जिसमें शिक्षा के मौलिक उद्देश्यों को समग्र समाज के बीच व्यापक पैमाने पर प्रसार किया जाकर समाज के जन जन को शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया जाना है।
इस विराट शिक्षा महायज्ञ में समस्त “सामाजिक बुराइयों, कमजोरियों, व्यसनों, कमियों, अज्ञानताओं, अशिक्षा, अंधविश्वास, कूपमंडूकता, हताशा, निराशा, कुंठा, अनैतिकता और तमाम सामाजिक हिनताओ” की आहुति देकर “ज्ञान, विवेक, मूल्य, संस्कार, सभ्यता और विकास मूलक जीवन” प्रदान करने की समग्र मौलिक उद्देश्य को जन-जन तक पहुचाये जाने की आवश्यकता है समस्त आराध्यजन समाज इसी पवित्र और पुण्य उद्देश्य को व्यापक बनाने हेतु “दिनांक 9.12.2023 शनिवार को संध्या 4:00 बजे” समाज के समग्र “जन प्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारी, प्रबुद्धजनों’ अधिकारी, कर्मचारियों एवं पूज्य माताओं बहनों” का “विशाल महाबैठक” एवं “सम्मान समारोह” “सूर्यांश धाम गौरव ग्राम सिवनी के “पवित्र सूर्यांश सभागृह” में “नित वंदनीय तथागत गौतम बुद्ध” “बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर” और “पंच परमेश्वरो” के दिव्य श्री चरणों के समक्ष आयोजन किया गया है।
उक्त उक्त महाबैठक में अखिल भारतीय, प्रादेशिक, जिला, ब्लाक और ग्राम स्तर के समस्त माननीय पूर्व विधायक, पूर्व लोकसभा, विधानसभा के प्रत्याशीगण, जिला जनपद और ग्राम पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य, सरपंच, पंच, पार्षद, एल्डर मेन, मंडल व आयोग के सदस्यगण सहित समस्त सामाजिक पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण,सामाजिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों, प्रबुद्धजनों, माताओं-बहनों को पूज्यभाव से सादर आमंत्रित किया गया है।
उक्त सम्मान समारोह के क्रम में परम आदरणीय पूज्य श्री AR सूर्यवंशी सर के IRS अवार्ड होकर “असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स” पदोन्नति होकर समाज को एक प्रतिष्ठित सेवा में जाने का गौरव प्रदान किये जाने की खुसी में “विशेष सम्मान एवं अभिननदान समारोह” का आयोजन किया गया है अतः समग्र समाज को उक्त आयोजन में निर्धारित समय पर पधारने हेतु सादर अनुरोध है।
इसके साथ ही.
■राज महंत और गुरुओं का बैठक सभी धार्मिक पूज्य गुरुओं, कबीर पंथ के पीठाधीशगण व अन्य महापुरुषजन जिन्हें माननीय मुख्यमंत्री महोदय के आंगमन पर शाल श्रीफल भेंट की जाती है उनका आशीर्वाद और योजना हेतु सादर आमंत्रित की जा रही है एवं
■स्व सहायता समूह बैठक मातृ शक्ति माताओं बहनों का स्व सहायता समूह, आंगनबाड़ी, मितानिन, रोजगार सहायिका और अन्य समूहों का बैथक सूर्यांश धाम के पवित्र प्रांगण में की गई है। सभी माताओं बहनों से विनम्र निवेदन है इसमे अवश्य पधारे…
*विनीत*
अखिल भारतीय सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति सूर्यवंशी समाज छ ग
🙏💐🙏💐🙏💐🙏💐🙏





