थाना कोनी
जिला बिलासपुर (छ.ग.)
🔵 निजात आभियान के तहत् अवैध शराब पर थाना कोनी की कार्यवाही
🔵 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त 01 आरोपी गिरफ्तार
➡️नाम आरोपी:- अमित कुमार भोई उर्फ बट्टु पिता स्व दूर्गा प्रसाद भोई उम्र 36 वर्ष, सा.ग्राम सेंदरी बाजार चौक, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
➡️➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाई के विरुद्ध विशेष अभियान (निजात) चलाकर अधिक-से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके परिपालन में श्रीमान अ.पु.अ., शहर, श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, श्रीमान न.पु.अ. कोतवाली, श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोनी, निरीक्षक गोपाल सतपथी के कुशल नेतृत्व में थाना कोनी क्षेत्रों में सतत् निगाह रखी गई थी, जो दिनांक 21/12/2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सेंदरी बाजार चौक में आरोपी अमित कुमार भोई उर्फ बटु के ठेला में रेड कार्यवाही में एक पीले रंग के प्लास्टिक के डिब्बा में लगभग 10 लीटर कच्ची हाथ भट्ठी से बना महुआ शराब रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया अमित कुमार भोई उर्फ बटु पिता स्व दूर्गा प्रसाद भोई उम्र 36 वर्ष, निवासी-सेंदरी बाजार चौक थाना कोनी, जिला बिलासपुर के कब्जे से एक पीले रंग के प्लास्टिक के डिब्बा में लगभग 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी से बना महुआ शराब कीमती 1200 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी अमित कुमार भोई उर्फ बटु के विरुद्ध विधिवत् धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
➡️➡️उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्र आर अरविंद सिंह, आर राकेश साहू, आर प्रकाश तिवासी आर. पंचराम रजक आर. समारू लकडा का विशेष योगदान रहा।



