🔶 अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार 🔶

निजात अभियान
थाना कोटा जिला बिलासपुर

🔶 अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔶 आरोपी के कब्जे से 550 ग्राम गांजा कीमती ₹6000 जप्त

🔶 बिलासपुर जिले को नशामुक्त करने के लिए निजात अभियान के तहत‌् कोटा पुलिस की कार्यवाही जारी ।

आरोपी – राम जी रोहिदास पिता स्व.शिवा राम रोहिदास उम्र 53 साल साकिन जोगीपुर थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

विवरण – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)श्रीमति अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा में अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 21.01.2024 के शाम को थाना प्रभारी कोटा श्री टी. एस.नवरंग को सूचना मिला की ग्राम जोगीपुर में अवैध रूप से गांजा बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर ग्राम जोगीपुर में रेड कार्यवाही किया गया। जहां राम जी रोहिदास के कब्जे से कुल 550 ग्राम गांजा कीमती 6000 रुपए को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत‌् कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles