🔶 कोटा पुलिस ने 04 साल से लापता गुम इंसान को किया बरामद 🔶 गुमशुदा को बरामद कर किया उसके परिजनों को सुपुर्द

थाना कोटा जिला बिलासपुर
दिनांक 30.11.2023
गुम इंसान क्र. 15/19

🔶 कोटा पुलिस ने 04 साल से लापता गुम इंसान को किया बरामद
🔶 गुमशुदा को बरामद कर किया उसके परिजनों को सुपुर्द

विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में गुमशुदा व्यक्तियों को त्वरित पतासाजी कर उसके परिजनों को सुपुर्द करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस. नवरंग के नेतृत्व में लगातार गुम बच्चों,महिला/पुरुषों की पतासाजी की जा रही है। कि प्रार्थी राजेंद्र कुमार साहू उम्र 42 साकिन अमने थाना कोटा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पुत्र अविनाश कुमार यादव पिता राजेंद्र यादव उम्र 21 साल साकिन अमने दिनांक 21.02.2019 के 11.00 बजे दिन में घर से बिना बताए कहीं चली गया हैं कि आस-पास, रिश्तेदारों से पतासाजी करने पर कोई पता नहीं चलने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 28.02.2019 को गुम इंसान क्रमांक 15/19 कायम कर पतासाजी में लिया गया। पता तलाश दौरान चार साल बाद आज दिनांक 30.11.2023 को पता चला कि उक्त गुमशुदा अविनाश कुमार यदु रायपुर सिलतरा में काम करता है। सूचना पर तत्काल तस्दीक कर थाना लाकर गुमशुदा अविनाश कुमार से पूछताछ करने पर रायपुर सिलतरा में काम करना बताया जिसे समक्ष गवाहन के बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles