🔶 बर्जेस इंगलिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निजात अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम🔶 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएस संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर स्वयं रहे मौजूद

बिलासपुर पुलिस

🔶 बर्जेस इंगलिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निजात अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम
🔶 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीएस संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर स्वयं रहे मौजूद
🔶 पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, सीएसपी सिविल लाईन आईपीएस श्री संदीप कुमार पटेल के साथ साथ ज़िले के थाना प्रभारी भी मौजूद रहे
🔶 सिविल सोसाइटी की मदद से पुलिस के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छाया फ़ाउंडेश रायपुर के अध्यक्ष बी शैलजा, इंगलिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य श्री पाल, टीचर्स और लगभग 2000 बच्चे उपस्थित रहे
🔶 कार्यक्रम में बच्चों को नशे मुक्ति के बारे में जागरूक किया गया तथा साइबर सुरक्षा के साथ साथ करियर गाइडलाइन भी दिया गया
🔶 प्रतिभावान छात्रों एवम् पुराने टीचर्स को सम्मानित किया गया
🔶 बर्जेस हिंदी मीडियम के बच्चो द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ प्रस्तुत किया गया

आज दिनांक 30/11/2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य में बर्जेस मेमोरियल स्कूल ग्राउंड में निजात अभियान के अंतर्गत महत्पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बच्चों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय आईपीएस श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं निजात अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया। साथ ही बच्चों को उन्हीं की भाषा में कहानी के माध्यम से बताया गया कि संसार में बहुत सारे जानवर शक्ति शाली है किन्तु शेर ही जंगल का राजा होता है क्योंकि उसके पास आत्मबल होता है जो निरंतर हार नहीं मानने को प्रोत्साहित करता है नशा को खत्म करने के लिए, कभी हार नहीं मानना चाहिए आत्मबल होना चाहिए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बच्चों को बताया गया कि उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारण विद्यार्थी जीवन में ही कर लेना चाहिए l

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा के द्वारा साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। सीएसपी सिविल लाईनस आईपीएस श्री संदीप कुमार पटेल के द्वारा बच्चो के कैरियर पर गाइड लाइन दिया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री प्रदीप आर्य, थाना प्रभारी तारबहार विजय चौधरी, थाना प्रभारी तोरवा श्रीमती कमला पोसाम भी उपस्थित रहे।

प्रतिभावान छात्रों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l निजात कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था इसके विजेताओं को भी इस मंच के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। भूतपूर्व अथवा सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बर्जेस हिंदी मीडियम के बच्चो द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ प्रस्तुत किया गया।
पूरे कार्यक्रम में लगभग 2000 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles