🔹कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 के संबंध में आयोजित की गई कार्यशाला 🔹कार्यशाला में महिला पुलिसकर्मी महिला होमगार्ड एवं महिला जेल स्टाफ रहे उपस्थित

ज़िला बिलासपुर

🔹कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 के संबंध में आयोजित की गई कार्यशाला

🔹कार्यशाला में महिला पुलिसकर्मी महिला होमगार्ड एवं महिला जेल स्टाफ रहे उपस्थित

🔹विशाखा समिति के कार्यों के संबंध में दिए गए जानकारी

🔹रक्षित केंद्र के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित की गई कार्यशाला

ज़िला बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के निर्देशनुसार दिनांक 01.02.2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के संबंध में एक दिवसीय का कार्यशाला रक्षित केंद्र प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया गया था । कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक म.वि.अ.वि.इ. अनिता प्रभा मिंज एवं उप पुलिस अधीक्षक लाईन मंजू लता केरक्क्टा एवं महिला थाना प्रभारी भारती मरकाम के द्वारा कामकाजी महिलाओ को कार्यस्थल में होने वाले यौन उत्पीडन व महिला संबंधी अपराधो व कानून के बारे में जानकारी दी गई एवं उसकी रोकथाम कैसे करे बताया गया। महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के अर्तगत कार्यस्थल में यौन उत्पीड़न के निवारण हेतु आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है एवं समिति में कौन कौन सदस्य है इसकी भी जानकारी दी गई।

एक दिवसीय कार्यशाला में जिले के समस्त थानों में पदस्थ महिला आरक्षक एवं जेल में पदस्थ महिला आरक्षक एवं होम गार्ड के समस्त महिला सैनिक उपस्थित रहे। महिला आरक्षको ने अपनी समस्या उपस्थित महिला अधिकारीयों से साझा भी किया साथ ही सभी को अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी भी दी गई व डाउनलोड किया गया l

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles