🔹 बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सरप्राइस चेकिंग🔹 बिलासपुर शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों एवं सभी ग्रामीण थाना में हुई चेकिंग

👮🏻‍♂️जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़👮🏻

🔹 बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सरप्राइस चेकिंग🔹 बिलासपुर शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों एवं सभी ग्रामीण थाना में हुई चेकिंग

🔹 बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 192 वाहनों पर हुई कार्यवाही

🔹 शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही की गई

🔹 यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पैदल पेट्रोलिंग के दौरान की गई MV Act की कार्यवाही

🔹 यातायात पुलिस की पैदल पेट्रोलियम दौरान नो पार्किंग में मिली वाहनों को क्रेन पेट्रोलिंग द्वारा लिफ्ट कर थाना यातायात लाया गया

पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे) एसडीओपी श्री उदयन बेहार, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाटा श्री कृष्णा पटेल, एसडीओपी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थानो में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर कार्यवाही की गई है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 192 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य आने वाले नव वर्ष व त्यौहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना, अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles