Homeहमर बिलासपुर10 ट्रेनों की पार्सल बोगी को लीज में देने के लिए रेलवे...

10 ट्रेनों की पार्सल बोगी को लीज में देने के लिए रेलवे की ओर से 31 जुलाई को होगी ई-निविदा की प्रकिया।

बिलासपुर रेल मंडल से चलने वाली 10 ट्रेनों के 19 पार्सल बोगी को लीज में देने के लिए रेलवे की ओर से ई-निविदा की प्रकिया 31 जुलाई 2024 को होगी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों के सामानों को ट्रेनों के माध्यम से एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन भेजने के लिए पार्सल बोगी और एसएलआर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रेलवे की पार्सल सेवा छोटे व्यापारियों व यात्रियों की माल ढुलाई का एकमात्र सुविधाजनक साधन है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुये छोटे बड़े व्यापारियों को प्रतिस्पर्धी दर के साथ सुरक्षित पार्सल, माल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंडल से चलने वाली 10 ट्रेनों के 19 पार्सल बोगी एसएलआर को लीज पर देने के लिए IREPS की वेबसाइट पर ई-निविदा जारी की गई है।

पार्सल बोगी लीज आबंटन की प्रक्रिया बीते 19 जुलाई को सुबह 11 बजे से की जानी थी। जिसे तकनीकी कारणों से स्थगित करते हुए अब 31 जुलाई को सुबह 11.30 बजे किये जाने का निर्णय लिया गया है। सीनियर डीसीएम अनुराग सिंह ने बताया कि नर्मदा एक्सप्रेस, बिलासपुर रीवा एक्सप्रेस, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस, कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस, शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस, अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस और कोरबा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनों के 19 पार्सल बोगी को लीज पर दिये जाने के लिए ई-निविदा जारी की गई है। उन्होंने बताया कि लीज होल्डर को गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन के साथ-साथ यात्रा मार्ग के सभी पार्सल आधारित स्टेशनों में पार्सल लोडिंग, अनलोडिंग की सुविधा भी प्राप्त होती है। इसलिए यह लीज होल्डरों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments