Homeहमर बिलासपुर110 साल पुराने केलो ब्रिज पर गर्डर प्रतिस्थापन सफल, ट्रेनों की रफ्तार...

110 साल पुराने केलो ब्रिज पर गर्डर प्रतिस्थापन सफल, ट्रेनों की रफ्तार और सुरक्षा को मिला नया आयाम

बिलासपुर झारसुगुड़ा रेलखंड के रायगढ़ स्टेशन के पास स्थित केलो ब्रिज नंबर 121 डाउन लाइन पर 110 साल पुराने स्टील गर्डर को सफलतापूर्वक बदला गया। इस जटिल कार्य को 22 से 23 अप्रैल तक 40 घंटे के विशेष ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक के दौरान अंजाम दिया गया।हाई कैपेसिटी क्रेनों और विशेषज्ञों की टीम के सहयोग से यह ऐतिहासिक तकनीकी बदलाव संभव हो पाया।रेलवे के इस प्रयास में लगभग 500 से अधिक अधिकारी, इंजीनियर, कर्मचारी एवं श्रमिकों ने दिन रात कार्य कर उत्कृष्ट समन्वय का प्रदर्शन किया।

यह कार्य कोतरलिया स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के साथ मिलाकर किया गया, जिससे संसाधनों का अधिकतम उपयोग संभव हो सका और समयबद्धता बनी रही।गर्डर प्रतिस्थापन के पश्चात इस रेलखंड पर 45 किमी प्रति घंटा की गति प्रतिबंध हटाई जाएगी, जिससे ट्रेनों की गति, संरक्षा और समयबद्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा।रेलवे का यह प्रयास यात्रियों को एक संरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक यात्रा अनुभव देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments