12 से 20 जून तक अलग-अलग रूट के 24 यात्री ट्रेनें रद्द, इसमें 6 पैसेंजर व 18 एक्सप्रेस ट्रेनें।

एक बार फिर से यात्री ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला शुरू हो गया है। फिर से एसईसीआर ने अलग अलग काम का हवाला देकर 12 जून से 20 जून तक के लिए अलग अलग रुट के 24 यात्री ट्रेनों को रद्द किया है। जानकारी के मुताबिक एसईसीआर बिलासपुर रेल मण्डल के मुदरिया रेलवे स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाना है। इस कार्य के चलते रेलवे ने 6 पैसेंजर और 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया है। रद्द ट्रेनों में नर्मदा इंदौर, चिरमिरी चंदिया पैसेंजर, चिरमिरी कटनी पैसेंजर, अनूपपुर चिरमिरी पैसेंजर, रीवा एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, अम्बिकापुर जबलपुर, शहडोल नागपुर एक्सप्रेस, अजमेर दुर्ग और संतरागाछी सहित अन्य ट्रेनें रद्द है।

गौरतलब हो कि एसईसीआर ने जून महीने में ही अलग अलग काम का हवाला देकर पहले 16 यात्री ट्रेनों को रद्द किया, उसके बाद 2 ट्रेन रद्द किया गया, उसके बाद 10 ट्रेनें रद्द हुआ फिर सीधे 24 ट्रेनें रद्द कर दिया गया। इस तरह रेल्वे ने जून महीने में ही कुल 52 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ट्रेनों के रद्द होने से छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों सहित बिलासपुर वासियों की मुसीबतें बढ़ गयी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles