Homeहमर बिलासपुर14 साल की बच्ची से ड्राइवर ने किया तीन दिन तक दुष्कर्म...

14 साल की बच्ची से ड्राइवर ने किया तीन दिन तक दुष्कर्म…

सिरगिट्टी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 14 साल की बच्ची से तीन दिन तक अनाचार किया गया। आरोपी नानी का परिचित और रेलवे अधिकारी का ड्राइवर था, जो अक्सर घर आता-जाता था। बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, लेकिन थाने में उसने बोतल का ढक्कन निगल लिया। अब आरोपी सिम्स अस्पताल में भर्ती है और मामले में विश्व हिंदू परिषद ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 14 साल की मासूम बच्ची के साथ तीन दिन तक दुष्कर्म किया गया। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि नानी के परिचित रेलवे अधिकारी का ड्राइवर है, जो अक्सर उनके घर आता-जाता था।जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करती है। उसकी नानी रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। आरोपी हार्दिक खान, तोरवा बूटापारा का निवासी है और रेलवे के एक अधिकारी की गाड़ी चलाता है। इसी के चलते उसका पीड़िता की नानी से परिचय हुआ था।परीक्षाएं समाप्त होने के बाद 4 अप्रैल को पीड़िता अपनी नानी के घर लौटी थी। 7 अप्रैल को हार्दिक खान घर पहुंचा और नानी की गैरहाजिरी में बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मार देगा।डरी-सहमी बच्ची ने किसी को कुछ नहीं बताया और आरोपी ने 8 और 9 अप्रैल को भी शारीरिक शोषण जारी रखा। बच्ची पूरी तरह मानसिक रूप से टूट चुकी थी। लेकिन 10 अप्रैल को जब उसकी मां घर पहुंची, तब उसने हिम्मत कर सारा सच अपनी मां को बता दिया।पीड़िता की मां तुरंत अपनी बेटी को लेकर सिरगिट्टी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उसी रात तोरवा बूटापारा में दबिश दी और आरोपी हार्दिक खान को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने आरोपी पर BNS की धाराओं और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी घबरा गया और थाने में ही पानी की बोतल का ढक्कन निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।पुलिस ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए सिम्स रेफर कर दिया। आरोपी का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। पुलिस लगातार उसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। इधर, आरोपी के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और पुलिस पर आरोप लगाया कि ढक्कन निगलने की जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई। उन्होंने थाने के टीआई सहित स्टाफ पर चिल्लाते हुए नाराजगी जाहिर की और कहा कि हादसे की जिम्मेदारी पुलिस की है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि हार्दिक खान पहले से शादीशुदा है, लेकिन इसके बावजूद वह पिछले एक महीने से एक अन्य नाबालिग लड़की को अपने साथ रखे हुआ था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और आगे कार्रवाई की तैयारी में है। फिलहाल इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद का दल सिरगिट्टी थाना पहुंचा और प्रदर्शन किया। उन्होंने इस घटना को लव जिहाद से जोड़ते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को तोड़ती हैं और प्रशासन को तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments