15 अक्टूबर के बाद शुरू होगा सड़कों का डामरीकरण,60 करोड़ की योजना तैयार नगर निगम आयुक्त का दावा,शहरवासियों को जल्द मिलेगी टूटी सड़कों से राहत

शहर की जर्जर सड़कों से जल्द ही राहत मिलने वाली है। नगर पालिक निगम आयुक्त अमित कुमार ने आश्वासन दिया है कि 15 अक्टूबर के बाद बीटी प्लांट शुरू होते ही डामरीकरण और नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि इस काम पर 50 से 60 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने जानकारी दी कि नगर निगम क्षेत्र की 80 प्रतिशत मुख्य सड़कें लोक निर्माण विभाग के अधीन हैं, जबकि 20 प्रतिशत मुख्य और आंतरिक सड़कें नगर निगम की जिम्मेदारी में आती हैं। दोनों विभागों ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और अब वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। फिलहाल दिक्कत यह है कि बीटी प्लांट अभी तक शुरू नहीं हुए हैं। जैसे ही 15 अक्टूबर के बाद प्लांट चालू होंगे, शहर की जर्जर सड़कों का नवीनीकरण तेजी से प्रारंभ कर दिया जाएगा।आयुक्त अमित कुमार ने दावा किया कि इस कार्य से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और लंबे समय से सड़कों की बदहाली का सामना कर रहे लोग जल्द ही सुगम यातायात का अनुभव कर पाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles