
रायपुर पुलिस ने 162 दिनों से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सूदखोर वीरेंद्र सिंह तोमर को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने ग्वालियर पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की। आरोपी को रायपुर लाया गया है, जहां उसे पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच से पुरानी बस्ती थाना ले जाया गया।वीरेंद्र सिंह तोमर और उसका साथी रोहित तोमर जून से फरार थे। दोनों के खिलाफ सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, ज़मीन हथियाने, हत्या और रेप जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस की टीम इन दोनों की लंबे समय से तलाश कर रही थी।सूत्रों के मुताबिक, वीरेंद्र तोमर को ग्वालियर में पुलिस ने ट्रैक कर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद रायपुर पुलिस आरोपी को लेकर विशेष न्यायालय पहुँची, जहां उसे पेश किया जाएगा।पुलिस अब फरार आरोपी रोहित तोमर की तलाश तेज़ कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से फर्जी नाम और ठिकानों का इस्तेमाल कर गिरफ्तारी से बचते रहे, लेकिन अब पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।


