2030 तक रायपुर रेलवे बनेगा आधुनिक रेल हब कोचिंग टर्मिनल विस्तार से दोगुनी होगी क्षमता

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में कोचिंग टर्मिनल के विस्तार और स्टेशन के मेजर रीडेवलपमेंट की व्यापक योजना पर काम किया जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वर्ष 2030 तक रायपुर की कोचिंग क्षमता को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत नया रायपुर में वैकल्पिक कोचिंग टर्मिनल, अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, पिट लाइन और स्टेबलिंग लाइनों का विकास किया जाएगा, जिससे नई ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं बढ़ेंगी।₹463 करोड़ की लागत से रायपुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा, जिसमें एयर कॉन्कोर्स, अलग आगमन-प्रस्थान एफओबी, मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब, फूड कोर्ट, लिफ्ट-एस्केलेटर और दिव्यांगजन सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही चौथी रेल लाइन, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग और वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो जैसी परियोजनाओं से रेल परिचालन अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक होगा, जिससे रायपुर एक विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles