25 मई को यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा,कमिश्नर-आईजी ने की तैयारी की समीक्षा,17 केन्द्रों में 5948 परीक्षार्थी होंगे शामिल,कई दिशा निर्देश जारी

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को बिलासपुर सहित देश के कई शहरों में आयोजित की गई है। जिसके सफल संचालन के लिए संभागायुक्त सुनील जैन और आईजी संजीव शुक्ला ने मंथन सभाकक्ष में बैठक लेकर इसके लिए की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। कमिश्नर ने यूपीएससी की गाइडलाईन और एसओपी की जानकारी देकर इनका अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए।

जिले के 17 केन्द्रों में परीक्षा आयोजित होगी जिसमें 5948 परीक्षार्थी शामिल होंगे। रविवार को यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा दो पाली में सवेरे 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को हर पाली में आधे घंटे पहले अपनी उपस्थिति देनी अनिवार्य होगी। परीक्षा में मोबाईल सहित सभी तरह के संचार यंत्र, स्मार्ट वॉच प्रतिबंधित किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles