Homeहमर बिलासपुर3 साल पहले गायब हुए युवक की हुई थी हत्या….आरोपियों की निशानदेही...

3 साल पहले गायब हुए युवक की हुई थी हत्या….आरोपियों की निशानदेही पर लाश की हो रही खेत मे तलाश….मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी की घटना…..पुलिस सनसनीखेज खुलासे में जुटी….

बिलासपुर / जिले के मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार पुलिस चौकी क्षेत्र के मल्हार नगर के वार्ड नंबर 10 में रहने वाला विकास कुमार केवर्त जिसकी उम्र लगभग 19 वर्ष जो 3 साल पहले अचानक घर से गायब हो गया था…. जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन विकास का कही पता नही चल सका… जिसके बाद परिजनों ने युवक के लापता होने की रिपोर्ट मल्हार चौकी में दर्ज कराई थी..परिजनों के साथ मल्हार पुलिस भी गायब युवक की तलाश में जुटी हुई थी..तभी मल्हार पुलिस चौकी को मुखबिर से सूचना मिली की 3 साल पहले गायब हुए युवक की हत्या हो चुकी है…. और उसके शव को जमीन में दफनाकर ठिकाने लगा दिया गया है.. जिसके बाद मल्हार पुलिस चौकी ने गायब हुए युवक के हत्यारो की तलाश की..जिसके बाद गायब युवक के बारे में मामला सुलझता गया..हालांकि पुलिस की पूछताछ में 2 नाबालिगों ने बताया की युवक की हत्या 4 लोगो ने मिलकर की थी….उन्होंने बताया की युवक को 2020 धनतेरस दीपावली के दिन ही रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी गई थी..हत्या करने के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए हथनी नामक तालाब के पास खेत में दफना दिया गया था…जैसे ही इसकी जानकारी मस्तूरी – मल्हार पुलिस को मिली उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए उस जगह की खुदाई के लिए मजिस्ट्रेट तहसीलदार से अनुमति लिया…पुलिस ने आरोपी संदेहियो के बताए हुए स्थान को चिन्हित कर खुदाई करने की कार्रवाई में जुट गई है…हालांकि खेत में फसल और पानी के कारण खुदाई में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है…इस मामले में जब पुलिस से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया…मस्तूरी और मल्हार पुलिस का कहना है की साहब से बात कर लीजिये….फ़िलहाल हम अभी कुछ नहीं बोल सकते….

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments