42 लाख की ठगी का शिकार प्रोफेसर, ठेकेदार पर FIR दर्ज ,घर बनाने के नाम पर रकम ऐंठकर फरार हुआ आरोपी धर्मेंद्र यादव…

बिलासपुर :- तारबाहर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष सिंह ठाकुर ने ठेकेदार धर्मेंद्र यादव पर मकान निर्माण के नाम पर ₹42.31 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है।एफआईआर के अनुसार, फरवरी 2024 को प्रोफेसर और ठेकेदार के बीच अनुबंध हुआ था कि 3154 वर्गफुट के मकान का पूरा निर्माण 1400 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से किया जाएगा। इसके लिए आरोपी के आरआर कंस्ट्रक्शन अकाउंट में कई किस्तों में रकम ट्रांसफर की गई।पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने रकम लेने के बावजूद निर्माण अधूरा छोड़ दिया, घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया और अप्रैल 2025 के बाद ऑफिस बंद कर फरार हो गया। लगातार संपर्क की कोशिश के बावजूद आरोपी उपलब्ध नहीं हुआ।शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एएसआई उदयभान सिंह को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से भी जांजगीर-चांपा कोर्ट में ठगी का मामला चल रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles