Homeहमर बिलासपुर50 किलो गांजा के साथ पकड़ाया हरियाणा का कुख्यात नशे का सौदागर

50 किलो गांजा के साथ पकड़ाया हरियाणा का कुख्यात नशे का सौदागर

बेलगहना पुलिस चौकी ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक सफेद कार क्रमांक सीजी 12 आर 2699 में अवैध रूप से गांजा लेकर बिलासपुर की ओर से पेंड्रा जा रहा है। सूचना पाने के बाद पुलिस ने केंदा के मनीष ढाबा के पास नाकेबंदी की और संदिग्ध सफेद कार को रोका। कार में सवार हरियाणा जींद निवासी मनीष की तलाशी लेने पर करीब 50 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसे वह उड़ीसा से लेकर हरियाणा जा रहा था।

पुलिस जांच से बचने के लिए उसने कार की डिक्की में पार्टीशन बनाकर गांजा को छुपा कर रखा था। साथ ही पुलिस को चकमा देने उसने कार का असली नंबर प्लेट बदलकर छत्तीसगढ़ का नकली रजिस्ट्रेशन नंबर वाला नंबर प्लेट लगा दिया था। पुलिस ने 50 किलो गांजा जप्त करते हुए उसके कार और मोबाइल को भी जप्त कर लिया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 20 लाख रुपए से भी अधिक है। पुलिस ने आरोपी मनीष और उसके साथी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आपको बता दे कि मनीष पहले भी गांजा तस्करी के मामले में हरियाणा में गिरफ्तार हो चुका है। मनीष के साथ और किन लोगों के तार जुड़े हैं, पुलिस यह पता लगाकर जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की बात कह रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments