50 वर्ष पूर्ण होने पर उद्योग संघ ने किया स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री से की राहत की मांग।

रायपुर रोड स्थित होटल सेंट्रल पॉइंट इंटरनेशनल में जिला उद्योग संघ बिलासपुर की ओर से स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस खास अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे, अति विशिष्ट अतिथि राज्य केंद्रीय मंत्री तोखन साहू,,विशिष्ठ अतिथि डिप्टी सीएम अरुण साव, पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक शुशांत शुक्ला, विधायक अटल श्रीवास्तव सहित अन्य शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला उद्योग संघ ने मुख्यमंत्री को गज माला पहनाकर की। उसके बाद मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, डिप्टी सीएम सहित सभी अतिथियों को शॉल श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हरीश केडिया एवं जिला अध्यक्ष अनिल सलूजा ने बताया कि जिला उद्योग संघ की शुरुआत मध्यप्रदेश शासन काल मे वर्ष 1975 में की गयी थी।लेकिन इसे नाम 1991 मध्यप्रदेश के समय ही मिला। इस दौरान दस वर्ष तक हरीश केडिया ही जिला अध्यक्ष रहे जो कि बिलासपुर के लिए गौरव की बात थी। जब मध्यप्रदेश से हटकर छत्तीसगढ़ शासन का अलग गठन हुआ तब हरीश केडिया ने इस्तीफा देकर प्रदेश अध्यक्ष का पदभार सम्भाला। तब से निरन्तर अपने पद पर बने हुए है।हालांकि जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी बहुतों ने संभाली, वहीं वर्तमान में पिछले दो कार्यकाल से इसकी जिम्मेदारी अनिल सलूजा सम्भाल रहे हैं।

इसी के साथ उद्योग संघ ने सीएम साय से उद्योग जगत के विकास भूमि और उद्योगों के लिए बेहतर बिजली व्यवस्था कराने की मांग की। वहीं लंबे समय से बन्द छत्तीसगढ़ का ई मानक पोर्टल सुचारू रूप से शुरू करने की भी मांग की गई। उद्योग संघ की शुरुआत से लेकर उसे ऊंचाई तक पहुंचाने वाले जिला उद्योग संघ के परिवार वालों एवं पूर्व पदाधिकारियों का मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान भी कराया गया। इस पर मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री, डिप्टी सीएम ने तमाम मांग को जल्द से जल्द पूरी करने की बात कहते हुए स्वर्ण जयंती के विशाल आयोजन पर सभी उद्योग संघ के अधिकारी एवं पदाधिकारियों को बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles