चकरभाठा में आयोजित “शिव महापुराण कथा प्रवक्ता पंडित प्रदीप मिश्रा” कार्यक्रम पर संकट का बादल छाया, सर में चोट लगने से पं. प्रदीप मिश्रा का आगमन संभव नहीं; हालांकि कार्यक्रम आयोजित होगी।

29 मार्च को आष्टा में महादेव होली कार्यक्रम के दौरान किसी ने गुलाल की जगह उन पर नारियल फेंक दिया, जो उनके सर से जा टकराई, जिसके कारण उनके ब्रेन में सूजन आ गई है।

कार्यक्रम आयोजक मनीषा सिंह चौहान ने कहा कि अगर पंडित प्रदीप मिश्रा कथा करने नहीं भी आते हैं तो भी 9 दिवसीय कार्यक्रम पहले की ही भांति होंगे, जिसमें यज्ञ हवन, भंडारा आदि सम्मिलित है।

बिलासपुर में 11 से 15 अप्रैल तक रहंगी चकरभाठा में विश्व प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा सुनाने वाले थे, अब इस कार्यक्रम पर संकट के बादल गहरा रहे है। दरअसल 29 मार्च को आष्टा में महादेव होली खेली गई थी। इस दौरान किसी ने गुलाल की जगह उन पर नारियल फेंक दिया, जो उनके सर से जा टकराई, जिसके कारण उनके ब्रेन में सूजन आ गई है। चिकित्सकों ने दिमाग पर जोर नहीं देने और अनुमति न मिलने तक कथा नहीं करने का सुझाव दिया है। सोमवार को नीमच के मनसा में शिव महापुराण कथा करने पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा ने स्वयं यह जानकारी दी।

अस्पताल से छुट्टी लेकर भक्तों के बीच पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि अब शायद ही वे बिलासपुर में होने वाले आयोजन में पहुंच सके। आष्टा में पंडित प्रदीप मिश्रा खुली जीप में सवार होकर भक्तों के साथ यात्रा में आगे बढ़ रहे थे। उन पर रंग गुलाल उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान गुलाल के साथ एक नारियल सन सनाता आया और पंडित जी के सिर पर जा लगा, जिससे उन्हें चक्कर आ गया। डॉक्टर की सलाह पर पंडित जी ने आगामी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। इधर बिलासपुर में होने वाले आयोजन को लेकर मनीषा सिंह चौहान ने कहा कि अगर पंडित प्रदीप मिश्रा कथा करने नहीं भी आते हैं तो भी 9 दिवसीय कार्यक्रम पहले की ही भांति होंगे, जिसमें यज्ञ हवन, भंडारा आदि सम्मिलित है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles