Homeहमर बिलासपुरपल्लवी नापित ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष एक लिखित आवेदन दिया;...

पल्लवी नापित ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष एक लिखित आवेदन दिया; पिता हेड कांस्टेबल के खिलाफ असामाजिक तत्वों के द्वारा झूठी एफआईआर दर्ज के संदर्भ में पुनः निष्पक्ष जांच की मांग की।

मल्हार क्षेत्र में रहने वाली पल्लवी नापित ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत की है कि उनके पिता हेड कांस्टेबल के खिलाफ कुछ असामाजिक तत्वों ने झूठी एफआईआर दर्ज करवाई है। इस एफआईआर में पल्लवी के पिता पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। पल्लवी नापित ने एसपी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर यह निवेदन किया है कि इस मामले की पुनः निष्पक्ष जांच कराई जाए और झूठी एफआईआर करवाने वालों पर उचित कार्यवाही की जाए।

पल्लवी नापित ने बताया कि मल्हार क्षेत्र में वह अपने घर पर होली मना रहे थे तभी बाजू के एक खाली प्लॉट में कुछ लोग शराबखोरी कर रहे थे और नशे में हुड़दंग मचा रहे थे जोर-जोर से गाली गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने गाली गलौज करने से मना किया तो यह नशेड़ी पल्लवी नापित एवं उसके घर वालों से ही गाली गलौज करने लगे और मारपीट करने की नीयत से घर में घुसने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान वह नशेड़ी गिरकर खुद ही घायल हो गया और थाने में जाकर मारपीट की झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी। पल्लवी नापित ने बताया कि गाली गलौज करने वालों में चेतन तिवारी, चंकी पांडे, नीतीश राज साह, पृथ्वी कमल, गणेश प्रताप चौहान, सौरभ त्रिपाठी, पीयूष ठाकुर एवं अन्य कई लोग शामिल थे।

आपको याद दिला दे की होली के दिन बगल के प्लाट में डीजे बजाकर होली खेलने वाले युवकों पर हेड कांस्टेबल द्वारा गोली चलाए जाने का मामला सामने आया था, जिसमें एक युवक को गोली लगी थी, जिसकी बेटी इस पूरे मामले को ही षड्यंत्र बता रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments