Homeहमर बिलासपुरई-रिक्शा चालक ने जांजगीर-चांपा निवासी अशोक कुमार धीवर के संग मारपीट करके...

ई-रिक्शा चालक ने जांजगीर-चांपा निवासी अशोक कुमार धीवर के संग मारपीट करके चाकू से किया हमला; मोबाइल भी लुटा. अशोक का सिम्स में चल रहा इलाज, पुलिस द्वारा लूट का मामला दर्ज।

रेलवे क्षेत्र में ई-रिक्शा के चालक ने श्रमिक को चाकू मारकर उसका मोबाइल लूट लिया। चाकू के हमले में घायल श्रमिक तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहकर ईलाज कराता रहा। इधर पुलिस को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। जांजगीर-चांपा जिले के कोसा में रहने वाले अशोक कुमार धीवर रोजी मजदूरी करते हैं। कुछ दिनों पहले वे काम करने के लिए कोलकाता गए थे। वहां से वे एक अप्रैल की सुबह करीब तीन बजे ट्रेन से बिलासपुर आए। रेलवे स्टेशन के बाहर वे पेड़ के नीचे कुछ देर बैठे रहे। इसी दौरान उनके पड़ोस के गांव ससहा में रहने वाला पंचलाल वहां आ गया। दोनों करीब चार बजे पैदल ही तोरवा नाका की ओर निकले। रेलवे खेल मैदान के पास पीछे से आ रहे ई-रिक्शा के चालक ने अशोक को टक्कर मार दी। इस पर अशोक ने उसे ठीक से वाहन चलाने के लिए कहा।

ई-रिक्शा के चालक ने ब्रेक फेल होने की बात कहते हुए गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर उसने अशोक से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसने अपने पास रखे चाकू से अशोक के जांघ में मार दिया। हमले में चाकू उनकी जांघ में ही फंसकर टूट गया। इधर ई-रिक्शा चालक के साथी ने पंचलाल से मारपीट की। मारपीट के दौरान ई-रिक्शा चालक ने अशोक के थैले से मोबाइल निकाल लिया। मारपीट और लूट के बाद ई-रिक्शा चालक अपने दोस्त के साथ भाग निकला। चाकू के हमले से घायल श्रमिक किसी तरह सिम्स अस्पताल पहुंचा। सिम्स में तीन दिन तक चले उपचार के बाद घायल सीधे तोरवा थाने पहुंचा। उसकी शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है। अब पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments