Homeहमर बिलासपुरदो दर्जन से अधिक नकाबपोशों ने वालिया गली में घुसकर जमकर उत्पाद...

दो दर्जन से अधिक नकाबपोशों ने वालिया गली में घुसकर जमकर उत्पाद मचाते हुए आधे दर्जन से अधिक घरों में की तोड़फोड़।

थाना तोरवा अंतर्गत दो दर्जन से अधिक नकाबपोशों ने वालिया गली में घुसकर जमकर उत्पाद मचाते हुए आधे दर्जन से अधिक घरों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में लापरवाही बरतने के मामले में जहां टीआई को सस्पेंड कर दिया गया तो वहीं अब नकाबपोशों की खोजबीन का जिम्मा थाना तोरवा के साथ सिटी कोतवाली पुलिस को भी दिया गया है।

गुरुवार की देर रात तोरवा क्षेत्र में 25 से 30 नकाबपोशों ने वालिया मोहल्ले में घुसकर न केवल गाली गलौज करते हुए जमकर उत्पात मचाया था बल्कि तकरीबन सात घरों में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ शासकीय विद्युत मीटर को भी क्षतिग्रस्त किया था। बताया जा रहा है कि जब इस पूरी घटनाक्रम की जानकारी देने तोरवा के पार्षद मोती थारवानी और पीड़ित लोग थाना तोरवा पहुंचे तो थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा के द्वारा उनसे आवेदन लेकर उन्हें चलता कर दिया था। इसके बाद पार्षद और पीड़ित पक्ष ने इसकी जानकारी जिले के पुलिस कप्तान राजनेश सिंह को दे दी।


इस तरह कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर एसपी ने थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा को सस्पेंड कर दिया, वहीं इस पूरे मामले की जांच पड़ताल और नकाबपोशों को पकड़ने का जिम्मा थाना तोरवा के साथ, थाना सिटी कोतवाली पुलिस को भी दे दिया। क्षेत्रवासियों से मिली जानकारी के मुताबिक वालिया गली में एक गोलू यादव नाम का लड़का रहता है, जिसने दयालबंद सोनकर मोहल्ले में किसी लड़के के साथ मारपीट की थी। शायद उसी का बदला लेने के लिए दो दर्जन से अधिक नकाबपोशों ने तोरवा के वालिया मुहल्ले में दबिश देकर घरों में, ऑटो रिक्शा में तोड़फोड़ करने के साथ शासकीय मीटरों को भी नुकसान पहुंचाया है।

थाना सिटी कोतवाली टीआई विजय चौधरी ने बताया कि थाना तोरवा में नकाबपोश युवकों ने घुसकर तोड़फोड़ की थी।वारदात को अंजाम देने वाले सभी नकाबपोश आरोपी दयालबंद के रहने वाले है इसलिए तोरवा के साथ थाना सिटी कोतवाली पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

बहरहाल जिस तरह से तोरवा क्षेत्र में घुसकर बड़ी संख्या में नकाबपोशों ने वारदात को अंजाम दिया है। उस घटना के बाद क्षेत्रवासियों को यूपी और बिहार की याद आ गयी है। वहीं घटना के बाद से क्षेत्रवासी भी डरे सहमे है। फिलहाल उम्मीद जताई जा रही है कि जिस तरह से दो थाना क्षेत्रों की पुलिस मामले की जांच कर नकाबपोशों की सरगर्मी से तलाश कर रही है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments