Homeहमर बिलासपुरबिजली मेंटेनेंस के लिए की जा रही कटौती से परेशान बिलासपुरवासी, अप्रैल...

बिजली मेंटेनेंस के लिए की जा रही कटौती से परेशान बिलासपुरवासी, अप्रैल में हर दिन 700 से ज्यादा शिकायत दर्ज।

जिले में बिजली व्यवस्था बिगड़ चुकी है। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से मिले आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ मार्च महीने में बिजली बंद और लो वोल्टेज की 152, 223 शिकायती दर्ज हुई है, यह शिकायते शहरी क्षेत्र की ज्यादा है, ग्रामीण इलाके में इतनी शिकायतें नहीं आती क्योंकि ज्यादातर लोग शिकायतें ही नहीं करते। अप्रैल महीने में हर दिन लगभग 700 शिकायते बिजली बंद और लो वोल्टेज की है।

पिछले दो दिनों में ग्रिड में आई गड़बड़ी के कारण बड़े इलाके में कई घंटे बिजली नहीं आई। डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने सब स्टेशन से लेकर मेंटेनेंस का काम भी ठेके पर दे रखा है। बिजली महकमा वैसे तो बिल वसूलने में जरा भी देरी नहीं करता लेकिन शिकायतों को दुरुस्त करने में घंटो लग जाते है।

लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के नाम पर घंटो बिजली बंद की जाती है, उसके बावजूद भी हल्की अंधड़ बारिश होने से बिजली गुल हो जाती है जो काफी देर बाद आती हैं, तो फिर यह कैसा मेंटेनेंस है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments