हिन्दू नववर्ष आयोजनों की तैयारी में शहर हुआ भगवामय, चौक चौराहों से लेकर दुकानों में भगवा रंग लहराया।

हिन्दू नववर्ष मनाने नगर के युवाओं ने नगर के सभी प्रमुख चौक चौराहों को भगवामय कर दिया है। वही हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2081 को यादगार बनाने तरह तरह के धार्मिक आयोजनों की तैयारी में जुटे हुए हैं। हनुमान जी और राम जी के ध्वज से बाजार के दुकान अटे पड़े हैं, भक्तों में इसे लेकर उत्साह है हर कोई अपने घर और वाहन में झंडा लगा रहे हैं।

हिंदू नव वर्ष को लेकर शहर के चौक चौराहे और मंदिर सज कर तैयार हो गए हैं। मंगलवार को नव वर्ष धूमधाम से मनाने तैयारी अंतिम चरण में है। बाजारों में भागवन राम जी, हनुमान जी वाले ध्वज की मांग बढ़ गई है। ₹20 से लेकर ₹500 तक के झंडे भक्त खरीद रहे हैं, घरों और गाड़ियों में इसका उपयोग किया जा रहा है। दुकानदार ने बताया कि लोगो का उत्साह देखकर पिछले बार की तुलना में इस बार ज्यादा झंडा मंगाए गए हैं और इसकी मांग भी तेजी से बढ़ गई है।

हिंदू नव वर्ष और नवरात्र एक साथ मंगलवार को मनाया जायेगा। शहरवासियो में लेकर खासा उत्साह है। बुजुर्गों का कहना है कि 500 साल बाद अयोध्या में उत्सव मनाया गया जिसका साक्षी पूरा देश रहा है, पूरा देश इस समय राम में है इसलिए इस बार नव वर्ष और रामनवमी भी धूमधाम से मनाई जाएगी।

गौरतलब है कि हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष मनाने की जोरदार तैयारी नगर के युवाजन कर रहे है। इस तारतम्य मां महामाया चौक, मां तुलजा भवानी चौक, अमर शहीद नूतन सोनी हाई स्कूल चौक तथा भीम चौक को भगवा रंग में रंगने नगर के सैकड़ों युवाओं की टोली दिन-रात लगी हुई है।

इस अवसर पर भव्य आयोजन होंगे जिसमे श्रीराम जी का राजसी श्रृंगार व जीवंत झांकी, हनुमान जी के विशालकाय रूप का दर्शन लाभ, पुष्पक विमान की झांकी, बनारस से आये हुए शिव अघोरी झांकी ग्रुप की शिव भक्ति प्रस्तुति, रामायण के विभिन्न पहलुओं का शानदार चित्रण, शोभायात्रा में ऐतिहासिक धुमाल तथा भव्य आतिशबाजी शामिल रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles