Homeहमर बिलासपुरनलिनी प्रभा देव राय महाविद्यालय के परीक्षा संचालक द्वारा नकल प्रकरण रोकने...

नलिनी प्रभा देव राय महाविद्यालय के परीक्षा संचालक द्वारा नकल प्रकरण रोकने पहुंची उड़नदस्ता टीम के साथ दुर्व्यवहार और बदतमीजी।

इन दिनों अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में सभी कक्षाओं की फाइनल परीक्षा चल रही है, परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों को नक़ल करनें से रोकनें विश्वविद्यालय द्वारा उड़न दस्ता टीम का गठन किया गया है, जिनका काम परीक्षा केंद्रों में जाकर जाँच करना होता है ताकि परीक्षा में नकल ना हो सके। बता दें कि इस मामले में नलिनी प्रभा देव राय महाविद्यालय की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध नज़र आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार नलिनी प्रभा देव राय महाविद्यालय में ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर में जगह ख़ाली होने के बाद भी परीक्षा का आयोजन तीसरे फ्लोर पर कराया जा रहा है जो अपने आप में सवाल खड़े कर रहा है। आख़िर क्यों महाविद्यालय द्वारा परीक्षा का आयोजन तीसरे फ्लोर पर कराया जा रहा है।

इसी बीच परीक्षा के दौरान आज जब उड़नदस्ता की टीम वहाँ पहुँची तो महाविद्यालय का संचालक उड़नदस्ता टीम के साथ ही बदतमीज़ी करने लगे। उन्होंने ना केवल उड़नदस्ते की टीम को परीक्षा केंद्र में घुसने से रोका बल्कि दस्ते में उपस्थित पदाधिकारी से दुर्व्यवहार किया। ऐसा हम नहीं बल्कि आप स्वयं वीडियो में साफ़ साफ़ देख सकते है कि कैसे संचालक द्वारा उड़नदस्ता की टीम पर दबाव बनाया जा रहा है। इसके पूर्व में भी संचालक द्वारा उड़नदस्ता टीम के साथ बदतमीज़ी की जा चुकी है और कोई कार्यवाही नहीं होने से संचालक का हौसला बुलंद है। बहरहाल देखना होगा कि विश्वविद्यालय इस मामले को लेकर क्या कोई ठोस कदम उठाती भी है या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments