छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुबोध हरितवाल ने आज कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत के प्रति आश्वस्त हैं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले ज्यादा मजबूत स्थिति में है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को 15 लाख, हर साल दो करोड़ नौकरियां और काले धन वाले झूठ की तरह छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतने वाली भाजपा की बात भी झूठी ही साबित होगी।



