पिकअप वाहन के साथ धोखाधड़ी कर बेच देने के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कराने के लिए दयालबंद निवासी अमित कुमार लंबे समय से थाना सरकंडा के चक्कर काट रहे।

धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए दयालबंद निवासी लंबे समय से थाना सरकंडा के चक्कर काट रहे है। बावजूद इसके पीड़ित की सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे दयालबंद निवासी अमित कुमार ने बताया कि 6 महीने पहले उनकी जान पहचान इमरान मोहम्मद, आरिफ मोहम्मद और अनीस मोहम्मद से हुई। उन्होंने अमित को अपने झांसे में फँसाते हुए कहा कि वे उनका चारपहिया वाहन पिकअप रायगढ़ की एक कंपनी में 30 हजार रुपये महीने किराये पर लगा देंगे। अमित ने 30 हजार रुपये की लालच में आकर तत्काल जालसाझों से एग्रीमेंट कर उन्हें अपनी पिकअप वाहन सौंप दी।

शुरुआती 3 महीने तक ठगों ने अमित को किराया भी दिया। लेकिन पिछले 3 महीने से ना ही किराए का पता है ना ही उन लड़कों का जिन्होंने इन्हें अपने जाल में फंसाया है। हालांकि इन्होंने पड़ताल किया तो पता चला कि इमरान, आरिफ और अनीस ने इनका पिकअप वाहन चिरमिरी खड़गंवा निवासी शासकीय स्कूल के गुरुजी अशोक लोधी से बगैर दस्तावेज के एग्रीमेंट करवा कर बेच दिया है। इसकी जानकारी देने अमित कुमार लंबे समय से सरकंडा थाने के चक्कर काट रहे है लेकिन अब तक इनकी सुनवाई नहीं हो सकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles