स्पेस मैनेजमेंट के अनुमोदन मिलने के बाद 12 अप्रैल से स्पेशल वीएफआर चालू करने का आदेश जारी कर दिया गया है।
स्पेशल वीएफआर परिचालन शुरू करने वाला बिलासा एयरपोर्ट राज्य का पहला हवाई अड्डा बन गया है। यह सुविधा मिलने से वर्षाऋतु सहित मौसम खराब होने की स्थिति में अब फ्लाइट रद्द नहीं होगी। प्रशिक्षण के सफल समापन होने के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, मुख्यालय द्वारा गठित किये गए दो सदस्यीय बोर्ड द्वारा वायु यातायात नियंत्रण अधिकारी के कौशल परीक्षण 31 मार्च 2024 को बिलासपुर हवाई अड्डे पर किया गया। वायु यातायात नियंत्रण अधिकारी श्रद्धा तिवारी एवं निखिल भुआर्य, स्पेशल वीएफआर संचालन की सुविधा के लिए एप्रोच कंट्रोल यूनिट स्थापित करने के लिए पूरी तरह से सक्षम पाए गए।


बोर्ड ने अपना अनुशंसा एएआई के एयर स्पेस मैनेजमेंट डायरेक्टरेट को स्पेशल वीएफआर चालू करने की मांग के साथ सौंपा गया। एयर स्पेस मैनेजमेंट के अनुमोदन मिलने के बाद 12 अप्रैल से स्पेशल वीएफआर चालू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। अब स्पेशल वीएफआर संचालन शुरू होने से न्यूनतम दृश्यता की आवश्यकता 5000 मीटर से घटकर 2800 मीटर हो जाएगी। बिलासपुर हवाई अड्डे पर मौसम की सबसे खराब स्थिति में भी बिलासपुर हवाई अड्डे पर सबसे कम दृश्यता लगभग 3000 मीटर रहती है। इसलिए स्पेशल वीएफआर परिचालन से कम दृश्यता के कारण उड़ानों के मार्ग परिवर्तन और कैंसिल होने की समस्या का समाधान हो जाएगा।



