हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेलवे क्षेत्र में तीन दिवसीय श्री श्री रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया गया।

भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति रेलवे क्षेत्र में भी तीन दिवसीय श्री श्री रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जहां पहले दिन श्री सीताराम कल्याणम का आयोजन किया गया।

भगवान श्री राम का अस्तित्व पूरी दुनिया में पाया जाता है। संसार का ऐसा कोई देश नहीं है जहां भगवान राम के नाम पर कोई स्थान या कोई प्रतीक ना हो। भारत में भी उत्तर से लेकर दक्षिण तक भगवान राम पूजे जाते हैं। दक्षिण भारत में उनकी पूजा की विलक्षण शैली है। बिलासपुर में भी रेलवे क्षेत्र में साल 1959 से श्री रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बिलासपुर में रहने वाले दक्षिण भारतीय रेल कर्मियों ने इस महोत्सव की शुरुआत की थी। आज उनकी अगली पीढ़ी इस आयोजन को निरंतर संपन्न कर रही है। देश भर में इस दिन भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है लेकिन दक्षिण भारतीय शैली में आयोजित इस महोत्सव में प्रतिमा स्थापना और उनकी पूजा अर्चना करने के साथ यहां श्री सीताराम कल्याणम अर्थात सीताराम का विवाह संपन्न कराया गया। आंध्र प्रदेश के राजमेंडरी से पधारे पुजारी ने दक्षिण भारतीय शैली में यह पूजा अर्चना की, जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्थानीय दक्षिण भारतीय श्रद्धालु पहुंचे। यहां तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पहले दिन सीताराम कल्याणम, द्वितीय दिन रुद्राभिषेक और तृतीय दिन सत्यनारायण व्रत का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिवस की संध्या यहां शोभायात्रा भी निकाली जाएगी तो वही भोग भंडारे का भी आयोजन होगा.

भारत विविधताओं का देश है। धार्मिक अनुष्ठानों में भी यही विविधता नजर आती है। रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में बिग 66 वर्षों से दक्षिण भारतीय शैली में भगवान सीताराम और लक्ष्मण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है।

आपको बता दे की इस आयोजन की शुरुआत पहले जहां से आरंभ हुई थी वहां वर्तमान में कोदंड रामलयम मंदिर स्थापित किया गया है जिसके बाद से ही यह आयोजन निरंतर कंस्ट्रक्शन कॉलोनी दुर्गा पंडाल में किया जा रहा है, जहां दक्षिण भारतीय परिवारों के साथ शहर के आम और खास सभी सीताराम के दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles