सीएसपी सिविल लाइन ने बुधवार को अपने दफ्तर नगर उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जीम चलाने वाले मालिकों की मीटिंग ली। इस दौरान जिम संचालकों को जिम आने वाले सभी का ब्यौरा रखने हिदायत देते हुए उनके द्वारा दिये जाने वाले प्रोटीन के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया। सीएसपी उमेश कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने एसपी रजनेश सिंह के निर्देशानुसार पुलिसिंग की बेस को मजबूत किया जा रहा है।


इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस ने प्रहार अभियान के तहत बिलासपुर शहर में संचालित होने वाले जिम संचालकों की बैठक ली। इस दौरान सभी को साफ हिदायत दिया गया कि सभी जिम आजे जाने वालों का ब्यौरा रखें। इसमें शहरी और बाहरी कितने है इसकी जानकारी संबंधित पुलिस थाने को दें। इसके साथ ही इनके द्वारा जिम आने वालों को जो प्रोटीन दिया जा रहा है वे कितना सही है। प्रोटीन नशायुक्त तो नहीं। प्रोटीन से किसी के स्वास्थ्य पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट ना हो इसकी विशेष ध्यान देने जिम संचालकों को निर्देशित किया गया है।





