Homeहमर बिलासपुरबारह खोली चौक स्टेशन रोड में श्री सोलापुरी माता पूजा उत्सव के...

बारह खोली चौक स्टेशन रोड में श्री सोलापुरी माता पूजा उत्सव के आयोजन हेतु समिति द्वारा इस बार विशाल और भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।

शुक्रवार 19 अप्रैल को मरिमाई मंदिर से शाम को माता की शोभायात्रा निकलेगी।

बारह खोली चौक स्टेशन रोड में श्री सोलापुरी माता पूजा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का यह 24 वा वर्ष है। इस वर्ष आयोजन स्थल बदल गया है जहां गुरुवार को राटा पूजा के साथ इस 10 दिवसीय उत्सव का आरंभ होगा। गुरुवार सुबह 9:00 बजे वायरलैस कॉलोनी निवासी टी वेंकटराव और श्रीमती टी वी के एम लक्ष्मी के निवास से राटा पूजा शोभायात्रा निकलेगी जो आयोजन स्थल पहुंचेगी।

यहां कास्ट पूजा करते हुए भगवान पोत राजू की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर यहां सामाजिक भोज का भी आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार 19 अप्रैल को मरिमाई मंदिर से शाम को माता की शोभायात्रा निकलेगी। इसके बाद आगामी 28 अप्रैल तक मां सोलापुरी के विविध स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। आयोजन समिति ने इस बार नए स्थान पर विशाल और भव्य पंडाल का निर्माण किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments