रेल प्रशासन का उसलापुर पार्किंग को व्यवस्था नीरस, पार्किंग में शेड की व्यवस्था तक नहीं; वाहन धूप-बारिश हर मौसम में खेले में पड़े होते हैं।

उसलापुर रेलवे पार्किंग भगवान भरोसे है, 39 डिग्री तापमान में वाहन खुले में पड़े हुए हैं जबकि ठेकेदार, रेल प्रशासन ने दावा किया था कि वाहनों की पूरी सुरक्षा के साथ सुविधा दी जाएगी। उसके बावजूद वाहनों का यह हाल ठेकेदार और रेलवे प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। धूप और बरसात में वाहन यूं ही खुले में पड़े रहते हैं। एक अदद शेड भी नहीं लगाया गया है।

इस ओर रेल प्रशासन भी आंख मूंदे हुए हैं, और वही ठेकेदार ठेका लेने के बाद इस तरफ झांकने नहीं आता, जबकि कर्मचारी शुल्क लेकर वाहन को भगवान भरोसे छोड़ देते हैं, दो पहिया वाहन का 24 घंटे का ₹15 और चार पहिया वाहन का ₹25 शुल्क लिया जाता है, उसके बावजूद भी यहां सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। यात्रियों का कहना है कि धूप में हमारे वाहन खराब हो रहे हैं, टायर पंचर हो रहा है। रेल प्रशासन और ठेकेदार को यात्री सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles