Homeहमर बिलासपुरभाजपा और कांग्रेस के सांसद प्रत्याशियों द्वारा आज नामांकन दाखिल, नेहरू चौक...

भाजपा और कांग्रेस के सांसद प्रत्याशियों द्वारा आज नामांकन दाखिल, नेहरू चौक और कलेक्ट्रेट के आसपास पुलिस की चाक चौबंद में कड़ी व्यवस्था।

गुरुवार को नेहरू चौक और कलेक्ट्रेट के आसपास पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था नजर आई। कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच माहौल गर्म रहा, भाजपा और कांग्रेस के सांसद प्रत्याशियों द्वारा आज नामांकन दाखिल किया गया, इसे लेकर पुलिस की तगड़ी व्यवस्था थी दोनों प्रमुख पार्टियों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के मौजूद होने से स्थिति बिगड़ ना जाए इसके लिए पुलिस बल की मौजूदगी रही।

एसपी ऑफिस से लेकर राजस्व मंडल तक बेरीकेटिंग की गई थी। जांच के बाद ही लोगों को अंदर आने दिया जा रहा था। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ इस क्षेत्र में नजर आई। सुबह से शाम तक यहां गहमागहमी का माहौल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments