काँग्रेस लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने गुरुवार को नामांकन जमा किया, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के समक्ष कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने दोपहर को कांग्रेस की रैली के बाद, प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक बाजपेई, विधायक दिलीप लहरिया के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नाम नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान देवेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस चुनाव में बिलासपुर की जनता इतिहास बनाएगी और परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा। बहुत बड़ी मात्रा से जीत कर आएंगे। नामांकन के दौरान, सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व मंत्री गुरुरुद्र कुमार, विवेक बाजपेयी, विधायक दिलीप लहरिया, महापौर रामशरण यादव, कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।





