पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्यवाही न करने पर बिरकोना निवासी एक महिला ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा. महिला के 15 साल की बेटी को बहलाकर लखनऊ ले जाकर उसे बेचकर देहव्यापार कराया जा रहा।

कोनी थाना क्षेत्र बिरकोना गांव की रहने वाली रहने वाली एक महिला ने आज कलेक्टर के समक्ष आवेदन दिया है कि उनकी 15 वर्ष की नाबालिग बच्ची को गांव की ही दो महिलाओं ने बहला फुसला कर लखनऊ ले जाकर 5 लाख रुपए में बेच दिया है और वहां उससे ज़बरदस्ती देह व्यापार करवाया जाता है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि इस मामले की शिकायत उसने कोनी थाने में भी की है लेकिन पुलिस शिकायतकर्ता महिला से ही कानपुर आने जाने के लिए पैसे मांग रही है और पैसे न देने के कारण कोनी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि जिन लोगों ने उसकी बेटी को बेचा है वे दोनों लंबे समय से अवैध रूप से देह व्यापार का रैकेट चलाती हैं। कई बार इन लोगों की शिकायत थाने में की गई है लेकिन कभी कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles