Homeहमर बिलासपुरशत-प्रतिशत मतदान और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विकासखंड कोटा के...

शत-प्रतिशत मतदान और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विकासखंड कोटा के ग्राम पंचायत आमामुड़ा के ग्रामीण महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ ही महिलाओं ने हाथों में बैनर लेकर रैली निकाली।

शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने शहर से लेकर गांवो तक सभी वर्ग अपनी भागीदारी निभा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं लोगों ने अपने सामाजिक कार्यक्रमों में भी मतदान के प्रति जन-जागरूकता का अभियान छेड़ा है।

इसी कड़ी में विकासखंड कोटा के ग्राम पंचायत आमामुड़ा के ग्रामीण महिलाओं ने भी लोकसभा चुनाव अंतर्गत मतदाता जागरूकता करने अपनी भागीदारी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शत-प्रतिशत मतदान करने और मतदान के इस महापर्व में अपनी सहभागिता देने के लिए प्रेरित कर रहीं है। कलश यात्रा के साथ ही महिलाओं ने हाथों में बैनर लेकर रैली निकाली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments